दिनेश कुमार। करसोग
जिला मंडी की एसपी शालिनी अग्निहोत्री पहली दफा निरीक्षण करने करसोग पहुंची। करसोग पहुंचने पर उन्होंने जिला मंडी के तहत पड़ने वाले जंजैहली छतरी व करसोग पुलिस कर्मियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर वार्ता की।
इसके बाद उन्होंने करसोग में पत्रकारों के साथ भी वार्ता की। इसमें उन्होंने प्रमुखता से तत्तापानी की पुलिस चौकी की दयनीय हालत के बारे मे चर्चा की व कहा कि तत्तापानी में अब पुलिस का कार्य अधिक बढ़ चुका है। अच्छी व्यवस्था रखने के लिए जल्द ही तत्तापानी में एक अच्छी पुलिस चौकी का निर्माण करने बारे बात की गई।
साथ ही साथ करसोग की कई समस्याओं जैसे ट्रैफिक जाम, रात्रि गश्त में पुलिस द्वारा ज्यादा सख्ती करने व युवाओं में बढ़ते नशे की रोकथाम तथा बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था को सही करने हेतु शीघ्र ही एक पुलिस गुमटी बनाने के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। इस विशेष चर्चा में उनके साथ डीएसपी करसोग सहित एसएचओ करसोग रंजन शर्मा भी मौजूद रहे।