चंद्र ठाकुर। नाहन
श्री रेणुका जी के भाजयुमो नेता विनोद शर्मा का वीरवार सुबह हृदय गति रुकने से निधन हो गया है।सिरमौर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने बताया कि गांव टवेरी के स्थायी निवासी एवं रेणुका मंडल भाजयुमो के पूर्व उपाध्यक्ष विनोद शर्मा के उनके निधन होने की सूचना सोशल मीडिया में वायरल हुई, वैसे ही लोगों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
विनोद शर्मा भारतीय जनता पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता थे। उनके आकस्मिक निधन पर प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सुरेश कश्यप, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पच्छाद की विधायक रीना कश्यप, खाद्य एवं आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव सिंह तोमर, कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव सिंह भंडारी, भाजपा जिलाध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष बलवीर सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सहीराम चौहान, कृषि विपणन बोर्ड के जिलाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा, रेणुका मंडल भाजपा अध्यक्ष सुनील शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बलवीर सिंह ठाकुर, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष रेणुका प्रताप सिंह ठाकुर, विजेंद्र ठाकुर, अमर सिंह ठाकुर, सुरेंद्र सूर्या, अनिल ठाकुर, विजेंद्र शर्मा, मंडल महामंत्री सुनील शर्मा, बलवीर सिंह ठाकुर के अतिरिक्त सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख प्रकट किया है।