- जवाहर ठाकुर ने की नगवाई पंचायत ग्राम सभा मे शिरकत
- नगवाई में क्षय रोग उन्मूलन जागरूकता कार्यशाला का किया शुभारंभ
ललित ठाकुर । पधर : विधायक जवाहर ठाकुर बुधवार को इलाका स्नोर की ग्राम पंचायत नगवांई में पंचायत की विशेष ग्राम सभा मे शरीक हुए। इस दौरान उन्होंने पंचायत मे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की १५०वीं जयंती के अवसर आयोजित कार्यक्रम दौरान बापू गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
वहीं स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत हाथ मे झाड़ू लेकर सफाई अभियान को भी अंजाम दिया। इस मौके पर जवाहर ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर चलकर देश को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
आजादी में उनके अतुलनीय योगदान की वजह से उन्हे राष्ट्रपिता से संबोधित किया जाता है। महात्मा गांधी सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद की मुखालफत करने वाले नेता बनकर उभरे। बाद में भारत के स्वतंत्रता संघर्ष को अहिंसात्मक तरीके से नेतृत्व प्रदान किया। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ भारत में सत्याग्रह और अहिंसा का तरीका अपनाया। इसी बल पर उन्होंने भारत को २०० साल की गुलामी से आजादी दिलाई। उन्होंने ग्राम सभा मे उपस्थित भीड़ को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि प्रदेश व देश को प्लास्टिक मुक्त करना है। जिससे हमारा पर्यावरण स्वच्छ रह सके।
इस दौरान उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगवांई में आयोजित क्षय रोग उन्मूलन जागरूकता कार्यशाला की अध्यक्षता भी की। इस अवसर पर पंचायत प्रधान कौशल्या देवी, पूर्व प्रधान शैला मस्ताना, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य देवी , जिला मंडी महिला मोर्चा महामंत्री भानु कपूर, द्रंग मंडल युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सुनीता ठाकुर, आईटी सेल द्रंग मंडल सयोंजक यशपाल ठाकुर, बुथ अध्यक्ष देव राज शर्मा, जितेंद्र कुमार, बुध राम, बुथ पालक मनोहर कपूर, नरेश कुमार, स्वयंसेवक अशोक शर्मा, उपप्रधान फर्श भादर सिंह, उपप्रधान झिड़ी मोहर सिंह, वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रीतम ठाकुर, रेवत राम, ठाकुर नेगी सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।