अजय सहगल। कांगड़ा
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर शनिवार को कांगड़ा शहर (Kangra Market) के तमाम व्यापारिक संस्थान 11 बजे तक बंद रहेंगे। यह बात कांगड़ा व्यापार मंडल के अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने कही।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की राजनीति का एक युग समाप्त हुआ है और जिस तरह वीरभद्र सिंह ने अपने पूरे जीवन के कार्यकाल में प्रदेश को शिखर तक पहुंचाया है, उसे प्रदेश की जनता कभी नहीं भुला सकती।
उन्होंने कहा कि शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि देने के लिए तमाम सदस्य सुबह 10.30 बजे नेहरू चौक में एकत्रित होंगे तथा तथा 11 बजे तक कांगड़ा बाज़ार बंद रहेगा।