Tuesday, May 20, 2025
  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Latest News Himachal Dastak
    • About us
  • हिमाचल
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • भारत
    • पंजाब
    • हरयाणा
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटो
    • टेक ज्ञान
  • एजुकेशन
    • Career
    • Exams
    • Jobs
  • धर्म और ज्ञान
  • खेतीबाड़ी
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • टेनिस
  • Epaper
  • About us
  • Login
No Result
View All Result
Latest News Himachal Dastak
Home Featured

भारत का एथलेटिक्स, निशानेबाजी में शानदार प्रदर्शन, दूसरे दिन जीते 27 पदक

surinder thakur by surinder thakur
December 3, 2019
in Featured, इंडिया
0
India's athletics, great performance in shooting, won 27 medals on second day

भारत का एथलेटिक्स, निशानेबाजी में शानदार प्रदर्शन, दूसरे दिन जीते 27 पदक

0
SHARES
0
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on TwitterShare Via Email

काठमांडू :  भारतीय खिलाडय़िों ने ट्रैक एवं फील्ड और निशानेबाजी में दबदबा बनाकर 13वें दक्षिण एशियाई खेलों (सैग) के दूसरे दिन मंगलवार को यहां 11 स्वर्ण सहित 27 पदक जीते और वह अब भी पदक तालिका में दूसरे स्थान पर बना हुआ है।

भारत ने एथलेटिक्स के पहले दिन दस पदक (चार स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य) जबकि निशानेबाजी में नौ पदक (चार स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य) जीते। वॉलीबाल में पुरुष और महिला दोनों टीमों ने स्वर्ण पदक जीते जबकि ताइक्वांडो में भारतीय खिलाडय़िों ने एक स्वर्ण और तीन कांस्य पदक हासिल किए। भारत ने इसके अलावा टेबल टेनिस में पुरुष और महिला दोनों वर्गों में स्वर्ण पदक अपने नाम किए। भारत अब तक 43 पदक (18 स्वर्ण, 16 रजत और नौ कांस्य) जीत चुका है और वह मेजबान नेपाल (23 स्वर्ण, नौ रजत और 12 कांस्य) से पीछे है। श्रीलंका 46 पदक (पांच स्वर्ण, 14 रजत और 27 कांस्य) के साथ तीसरे स्थान पर है।

एथलेटिक्स प्रतियोगिता के पहले दिन अर्चना सुसींद्रन (महिला 100 मीटर), एम जासना (महिला ऊंची कूद), सर्वेश अनिल कुशारे (पुरुष ऊंची कूद) और अजय कुमार सरोज (पुरुष 1500 मीटर दौड़) ने स्वर्ण पदक हासिल किए। सुसींद्रन 100 मीटर दौड़ में 11.80 सेकेंड का समय लेकर खेलों की सबसे तेज महिला बनी। उन्होंने श्रीलंका की थानुजी अमाशा (11.82) और लक्षिका सुंगद (11.84) को पीछे छोड़ा। महिलाओं की ऊंची कूद में जासना ने 1.73 मीटर कूद लगाकर स्वर्ण पदक जीता जबकि रूबिना यादव ने 1.69 मीटर के साथ कांस्य पदक हासिल किया। कुशारे ने पुरुषों की ऊंची कूद में 2.21 मीटर के साथ सोने का तमगा अपने नाम किया।

भारत के चेतन बालासुब्रहमण्यम ने 2.16 मीटर की कूद लगाकर रजत पदक जीता। सरोज ने पुरुष 1500 मीटर में तीन मिनट 54.18 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि अजीत कुमार ने तीन मिनट 57.18 सेकेंड के साथ रजत पदक अपने नाम किया। नेपाल के तंका कार्की ने कांस्य पदक जीता। कविता यादव ने महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ 35 मिनट 7.95 सेकेंड में पूरी करके रजत पदक हासिल किया। इससे पहले भारत की चंदा (चार मिनट 34.51 सेकेंड) ने महिला 1500 मीटर में रजत जबकि उनकी हमवतन चित्रा पालाकीज (चार मिनट 35.46 सेकेंड) ने कांस्य पदक जीता। स्वर्ण पदक श्रीलंका की उदा कुबुरालागे (चरा मिनट 34.34 सेकेंड) ने जीता।

Related posts

Ghumarwin News

Kangra : शराब माफिया पर बड़ी कार्रवाई, 230 पेटी अवैध शराब सहित एक गिरफ्तार 

April 3, 2024
CHMABA NEWS

Chamba : सरकारी शिक्षक आशीष बहल ने पेश की मिसाल

April 2, 2024

निशानेबाजी में महिलाओं की दस मीटर एयर राइफल स्पर्धा में भारत ने दांव पर लगे सभी पदक जीते जिनमें से मेहुली घोष ने विश्व रिकार्ड से बेहतर स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता। मेहुली का प्रयास हालांकि विश्व रिकार्ड नहीं माना जाएगा क्योंकि दक्षिण एशियाई खेलों के परिणाम को अंतरराष्ट्रीय संस्था (आईएसएसएफ) रिकार्ड के लिहाज से मान्यता नहीं देती। भारत ने दस मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक जीता। उन्नीस वर्षीय मेहुली ने फाइनल में 253.3 अंक बनाकर सोने का तमगा हासिल किया।

उनका यह प्रयास विश्व रिकार्ड 252.9 से 0.4 बेहतर है। विश्व रिकार्ड एक अन्य भारतीय अपूर्वी चंदेला के नाम पर है। श्रीयंका सदांगी ने 250.8 अंक बनाकर रजत पदक जबकि श्रेया अग्रवाल ने 227.2 अंक के साथ कांस्य पदक जीता। पुरुषों की 50 मीटर थ्री पिस्टल में चैन सिंह ने स्वर्ण और अखिल शेरोन ने रजत पदक जीता। योगेश सिंह और गुरप्रीत सिंह ने 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल में क्रमश: स्वर्ण और रजत पदक हासिल किए। भारत ने 25 मीटर सेंटर फायर पिस्टल टीम स्पर्धा में भी रजत पदक जीता।

भारत ने वालीबाल स्पर्धा में पुरुष और महिला दोनों वर्ग के खिताब जीते। भारत की पुरुष वालीबाल टीम ने कड़े फाइनल में पाकिस्तान को 20-25, 25-15, 25-17, 29-27 से हराया। कांस्य पदक श्रीलंका ने जीता। महिला फाइनल में भी गत चैंपियन भारत ने नेपाल को पांच सेट में 25-17, 23-25, 21-25, 25-20, 15-6 से हराया। महिला वर्ग का कांस्य पदक भी श्रीलंका ने जीता।

टेबल टेनिस में भारत ने पुरुष वर्ग के फाइनल में मेजबान नेपाल को 3-0 से हराया जबकि महिला टीम ने श्रीलंका को इसी अंतर से पराजित किया। ताइक्वांडो में कशिश मलिक ने महिलाओं के 57 किग्रा में स्वर्ण जबकि राधा भाटी (महिला 46 किग्रा), कान्हा मैनाली (पुरुष 54 किग्रा) और पृथ्वीराज चव्हाण (पुरुष 68 किग्रा) ने कांस्य पदक जीते। महिला फुटबाल में भारतीय टीम ने मालदीव को 5-0 से हराकर शानदार शुरुआत की जबकि भारतीय महिला और पुरुष खो खो टीम भी फाइनल में पहुंचने में सफल रही।

दोस्तों के साथ शेयर करें

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on Twitter (Opens in new window)
  • Click to share on Pinterest (Opens in new window)
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
  • Click to print (Opens in new window)

Related

Tags: won 27 medals on second day
Previous Post

प्रदर्शनकारी सुरक्षा घेरा तोड़कर दिल्ली विधानसभा परिसर में घुसे

Next Post

हिमाचल के चंबा में मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके

Next Post
Moderate earthquake tremors in Himachal's Chamba

हिमाचल के चंबा में मध्यम तीव्रता के भूकंप के झटके

कृपया अपना विचार प्रकट करेंCancel reply

RECOMMENDED NEWS

प्रदेश के 20 हजार मिड डे मील कर्मियों को नहीं मिला तीन माह का वेतन

प्रदेश के 20 हजार मिड डे मील कर्मियों को नहीं मिला तीन माह का वेतन

4 years ago
एक सप्ताह में ही उखड़ गई टारिंग, लोगों में रोष

एक सप्ताह में ही उखड़ गई टारिंग, लोगों में रोष

4 years ago
Attempting to terrorize anti-CAA protesters: Mamta

सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों को आतंकित करने का प्रयास किया जा रहा है : ममता

5 years ago
उर्मिला ने बताया वीरभद्र सिंह को प्रदेश का आधुनिक निर्माता

उर्मिला ने बताया वीरभद्र सिंह को प्रदेश का आधुनिक निर्माता

4 years ago

FOLLOW US

  • 21.2k Followers

BROWSE BY CATEGORIES

  • Career
  • Dastak Events
  • Education
  • Entrepreneur
  • Events in himachal
  • Exams
  • Featured
  • Government
  • Govt Schemes
  • Jobs
  • slidermain
  • Uncategorized
  • इंडिया
  • ऊना
  • ऑटो
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेतीबाड़ी
  • गजब
  • चम्बा
  • ज्योतिष
  • टेक ज्ञान
  • टेक्नोलॉजी
  • टेनिस
  • टॉप न्यूज़
  • दिल्ली
  • धर्म संस्कार
  • पंजाब
  • फुटबॉल
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • बॉलीवुड न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मंडी
  • मुख्य ख़बरे
  • लाहौल स्पीति
  • वीडियो
  • शिमला
  • सिरमौर
  • सोलन
  • स्पॉटलाइट
  • हमीरपुर
  • हरियाणा
  • हिमाचल

BROWSE BY TOPICS

Accused Alcohol ATM Bank Bilaspur BJP Blind Murder Boy BPL BUS Car child CMO Company Congress Cricketer fight Himachal himachal Dastak news himachal dastak web news himachal latest news Himachal Pradesh HImachal pradesh news Home Remedies illegal Jairam job kangra Land latest news himachal Liquor Mandi Minor Girl mobile Movies Patients River Shimla Sukhvinder sukhu Train Transport Una Wife Winter world cup 2019

POPULAR NEWS

    Latest News Himachal Dastak

    Himachal Dastak Media Group

    We bring you the best, latest and exclusive news powered by the broadest network of journalists and reporters in the region.

    Follow us on social media:

    Recent News

    • बिलासपुर पुलिस ने पलोग में बरामद किए अफीम के 255 पौधे
    • Bilaspur : सरकारी स्कूल में NSS कैंप के दौरान नाबालिग छात्रा से दुराचार
    • Bilaspur : युवक से 69 मिलीग्राम चिट्टा बरामद

    Category

    • Career
    • Dastak Events
    • Education
    • Entrepreneur
    • Events in himachal
    • Exams
    • Featured
    • Government
    • Govt Schemes
    • Jobs
    • slidermain
    • Uncategorized
    • इंडिया
    • ऊना
    • ऑटो
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • क्राइम
    • क्रिकेट
    • खेतीबाड़ी
    • गजब
    • चम्बा
    • ज्योतिष
    • टेक ज्ञान
    • टेक्नोलॉजी
    • टेनिस
    • टॉप न्यूज़
    • दिल्ली
    • धर्म संस्कार
    • पंजाब
    • फुटबॉल
    • बिज़नेस
    • बिलासपुर
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • मंडी
    • मुख्य ख़बरे
    • लाहौल स्पीति
    • वीडियो
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • स्पॉटलाइट
    • हमीरपुर
    • हरियाणा
    • हिमाचल

    Recent News

    bilaspur

    बिलासपुर पुलिस ने पलोग में बरामद किए अफीम के 255 पौधे

    April 10, 2024
    Bilaspur

    Bilaspur : सरकारी स्कूल में NSS कैंप के दौरान नाबालिग छात्रा से दुराचार

    April 5, 2024
    • About
    • Advertise
    • Careers
    • Contact

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    No Result
    View All Result
      • About us
    • हिमाचल
      • ऊना
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • चम्बा
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • लाहौल स्पीति
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
    • भारत
      • पंजाब
      • हरयाणा
    • टेक्नोलॉजी
      • ऑटो
      • टेक ज्ञान
    • एजुकेशन
      • Career
      • Exams
      • Jobs
    • धर्म और ज्ञान
    • खेतीबाड़ी
    • खेल
      • क्रिकेट
      • फुटबॉल
      • टेनिस
    • Epaper
    • About us

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In