वरिष्ठ संवाददाता, शिमला
हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण से 4 लोगों की मौत हो गई है। मरने वाले तीन मरीज मंडी जिला के हैं, जबकि एक मरीज ऊना का रहने वाला है। मामले बढऩे के साथ ही संक्रमण से मौतों के होने का सिलसिला शुरू हो गया है। अस्पतालों में भी मरीज रोजाना बढ़ते जा रहे हैं। 60 मरीज इस समय अस्पताल में भर्ती है।
मंडी जिला में स्थिति खराब होती जा रह है। यहां पर संक्रमण दर 25 फीसदी चल रही है। शनिवार को राज्य में 4800 के करीब सैंपल जांच को लिए गए। इनमें से 670 लोग संक्रमित मिले हैं। जिससे राज्य में एक्टिव मरीज 3885 पहुंच गए हैं। हालात हिमाचल के खराब होते जा रहे हैं। अब हर कोई कोरोना संक्रमित हो रहा है। बच्चे भी ज्यादा बीमार होना शुरू हो गई हैं। रोजाना बच्चे अस्पताल पहुंच रहे हैं। टूरिस्ट सीजन नहीं होने के बाद भी संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। लोग बुस्टर डोज लगाने में भी आगे नहीं आ रहे।
कांगड़ा की स्थिति सबसे ज्यादा खराब
हिमाचल में इस समय कांगड़ा जिला की स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। यहां पर एक्टिव मरीज 868 पहुंच गए हैं। वहीं शिमला व मंडी में भी हालात खराब बने हुए हैं। यहां पर 600 से ज्यादा एक्टिव मरीज है। चंबा में भी एक्टिव मरीज 400 से ज्यादा है। यही वजह है कि हिमाचल में स्थिति खराब बनी हुई है।